फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party president akhilesh yadav will come to rampur today

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आएंगे रामपुर, कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित

Fri, 13 Sep 2019 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party president akhilesh yadav will come to rampur today
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों की मुखालफत करने सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर आ रहे हैं। शुक्रवार को वह कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रात्रि विश्राम भी यहीं पर करेंगे। शनिवार को वह धर्म गुरुओं, वकीलों, पार्टी के कार्यकर्ताओं, आजम खां के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूल जाने का भी कार्यक्रम है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव 14 सितंबर की शाम वापस चले जाएंगे।  

विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले सांसद आजम खां पिछले कुछ समय से मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ तमाम जांचें चल रही हैं। आजम खां पर किसानों की जमीन कब्जाने, लोगों के घर तोड़ने, भैंस खुलवाने समेत तमाम संगीन आरोपों में अब तक 81 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


रामपुर पब्लिक स्कूल जिस जमीन पर बन रहा है, वहां के लोगों ने भी बेघर करने का आरोप लगाते हुए गलत तरीके से जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। लगातार कार्रवाई के बाद आजम खां खुद तीन माह से रामपुर नहीं आए हैं। हालांकि, बकरीद के समय वह रामपुर आए थे, लेकिन सिर्फ ईद की नमाज अदा करने के बाद वह कब निकल गए, किसी को पता नहीं चला। यही नहीं आजम खां के कई करीबियों पर भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इसी का नतीजा है कि कई सपा कार्यकर्ता रामपुर से गायब हैं। ऐसे में आजम खां पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आजम खां के समर्थन में उतरे। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कार्यकर्ताओं से आजम खां के समर्थन में सड़क पर उतरने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि आजम खां की बेइज्जती का कार्यकर्ता विरोध करें। यही वजह है जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर आने का एलान कर दिया है। पहले उन्होंने नौ सितंबर को यहां आने का एलान किया था, लेकिन मोहर्रम के मद्देनजर उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया था। 


वह शुक्रवार को शाम पांच बजे रामपुर आएंगे और दो दिनों तक यहीं रहेंगे। यहां आने के बाद वह रंगोली मंडप में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर स्थानीय नेताओं के पुरजोर तैयारियां की हैं। इसके बाद अगले दिन धर्मगुरुओं, सपा कार्यकर्ताओं के परिजनों और महिला मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगे। वह आजम खां के घर भी जाएंगे। उर्दू गेट और रामपुर पब्लिक स्कूल का भी जायजा लेंगे, इसके बाद वह बरेली की ओर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed