फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MLA Abdullah Azam says Police trapping innocent

बेगुनाहों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही है पुलिस- विधायक अब्दुल्ला आजम

Mon, 15 Jul 2019 05:46 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो रामपुर, (मुरादाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर, (मुरादाबाद) Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party MLA Abdullah Azam says Police trapping innocent
सपा नेता आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला - फोटो : Amar Ujala

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि रामपुर पुलिस बेगुनाह लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीओ आलेहसन के बेटे को वसीम पुलिस ने गुरुवार की रात ही उठा लिया था। शुक्रवार की दोपहर जब वसीम की मां ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उसके बेटे कोई पता नहीं चल रहा है तो पुलिस ने उसके खिलाफ रिवाल्वर तानने और पुलिस के कामकाज में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। विधायक ने कहा कि उनके पास पूरी फुटेज मौजूद है, ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। शुक्रवार को वसीम पुलिस की हिरासत में था। फुटेज को प्रमाण के तौर पर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। 

विज्ञापन


सपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अब्दुल्ला ने कहा कि गुरुवार की रात पुलिस पूर्व सीओ आलेहसन को गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची थी। वैसे यह पुलिस की कार्रवाई ही गलत थी, क्योंकि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। अब्दुल्ला ने कहा कि 20 से 25 गाड़ियों में भरकर पुलिस जौहर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित आलेहसन के आवास पर पहुंची थी। आलेहसन उस वक्त मौजूद नहीं थी। आलेहसन के पुत्र वसीम और उसकी मां सबीना हसन ने पुलिस की चेकिंग में पूरा सहयोग किया। एक-एक कमरा खोलकर दिखाया। उन्होंने इसके वीडियो फुटेज भी दिखाए।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि पुलिस वसीम को उसकी ही गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई और थोड़ी दूर ले जाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वसीम को गुरुवार की रात ही पुलिस ले गई थी, इसके फुटेज भी मौजूद हैं।  विधायक ने कहा कि वसीम के खिलाफ शुक्रवार की दोपहर पुलिस पर रिवाल्वर तानने और कामकाज में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह मुकदमा पूरी तरह से फर्जी है। पुलिस की इस कार्रवाई के जो भी वीडियो फुटेज मौजूद हैं उसे प्रमाण के तौर पर अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट दायर की जाएगी याचिका 

विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि आलेहसन की गिरफ्तारी को छापेमारी और वसीम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जो कहानी रच रही है उसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। पुलिस ने वसीम को अवैध हिरासत में रखा है और यह सीधे-सीधे मानवाधिकार का उल्लंघन है। अब्दुल्ला ने कहा कि गुरुवार की रात और शुक्रवार की दोपहर जिन पुलिस कर्मियों ने छापेमार कार्रवाई हिस्सा लिया था उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed