फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party gets entangled in ticket issue with new contenders Long list of contenders from every seat

UP: नए दावेदारों से उलझी टिकट की गुत्थी... सपा में हर सीट से दावेदारों की लंबी लिस्ट; संभल सीट से ये सबसे आगे

Thu, 14 Mar 2024 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Mar 2024 01:22 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी में नए दावेदारों से टिकट की गुत्थी उलझ गई है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से नए नामों में बिजनौर से दावेदारी कर रही रुचिवीरा भी शामिल हैं। रामपुर सीट से भी कई दावेदार सामने आए हैं। संभल सीट से जियाउर्रहमान बर्क सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party gets entangled in ticket issue with new contenders Long list of contenders from every seat
Samajwadi Party - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और बसपा के पत्ते खुलने के साथ ही मंडल की लोकसभा सीटों पर सपा से नए दावेदार सामने आने लगे हैं। बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट की दौड़ में चल रही रुचिवीरा मुरादाबाद सीट से नए दावेदारों में शामिल हो गईं हैं। इसके अलावा रामपुर सीट से भी नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


इन नए दावेदारों से टिकट घोषणा गुत्थी उलझ गई है। फिलहाल पार्टी अधिसूचना जारी होने के इंतजार में है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मंडल में सपा, बसपा और रालोद गठबंधन ने भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया था। 2014 में मंडल की सभी छह सीटें जीतने वाली भाजपा 2019 में खाता तक नहीं खोल पाई थी। 
विज्ञापन


सपा ने रामपुर, मुरादाबाद और संभल सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं बसपा बिजनौर, नगीना और अमरोहा सीट पर विजयी हुई थी। इस बार तीनों दलोंं की राहें जुदा हैं। बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि सपा का कांग्रेस तो रालोद का भाजपा से गठबंधन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मंडल की चार सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गठबंधन सीट बिजनौर से रालोद ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सिर्फ मुरादाबाद सीट पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। इसके अलावा बसपा ने भी मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर सीट से प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिया है।

दूसरी ओर मंडल की संभल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर सपा ने दूसरे दलों के साथ अपने दावेदारों को भी चौंका दिया था। लेकिन संभल सीट से घोषित प्रत्याशी डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद नए चेहरे की तलाश की जा रही है। हालांकि इस सीट से डॉ. बर्क के पोते कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क का प्रत्याशी बनना तय माना जा रहा है। 
 

वहीं रामपुर से दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। यहां से आसिम राजा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर खां की पत्नी फात्मा जबी के नाम चर्चाओं में आगे है। दूसरी ओर मुरादाबाद सीट से रुचिवीरा की दावेदारी से पुराने दावेदारों की मुश्किलें बढ़ गई है। 

रुचिवीरा ने मुरादाबाद के स्थानीय नेताओं से सपर्क भी साधना शुरू कर दिया है। यही हाल बिजनौर और नगीना सीट का है। फिलहाल मंडल की छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सपा में मंथन जारी है।

सपा से लोकसभा टिकट के दावेदार
- मुरादाबाद लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन, कांठ विधायक कमाल अख्तर, देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी, पूर्व विधायक रुचिवीरा।
- रामपुर लोकसभा सीट से मोहम्मद आसिम राजा, नसीम अहमद, अमरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत चंद्रपाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर खां की पत्नी फात्मा जबी।
- बिजनौर लोकसभा सीट से रुचिवीरा, कपिल गुर्जर, शाहिद मंजूर।
- नगीना लोकसभा सीट से मनोज पारस की पत्नी, मनोज कुमार, यशवीर सिंह।
 

दावेदारों की राह आसान बनाएगी आजम से नजदीकियां
- सपा नेता आजम खां भले ही जेल में बंद है, लेकिन मुरादाबाद मंडल की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में उनकी दखल पूरी रहेगी। ऐसे में आजम खां से नजदीकियां दावेदारों की टिकट की राह आसान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed