फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Salim became president, Satish became secretary

Amroha News: जिला बार एसोसिएशन के सलीम अध्यक्ष, सतीश बने सचिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Salim became president, Satish became secretary
अमरोहा। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सलीम खान 311 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी धर्मपाल सिंह को 122 मतों से हराकर अध्यक्ष बने। वहीं, सचिव पद पर सतीश कुमार त्यागी ने 336 मत प्राप्त कर अरशद हुसैन भारती को 106 मतों से हराया। जीत के बाद साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे से शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सलीम खान को 311 मत, धर्मपाल सिंह को 189 मत, कृपाल सिंह यादव को 117 मत, चैनसुख गोले को 39 मत प्राप्त हुए। इस तरह सलीम खान ने 122 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सचिव पद पर सतीश कुमार त्यागी को 373 मत, अरशद हुसैन भारती को 267 मत, हरिओम चौहान को 17 मत मिले। सतीश कुमार त्यागी ने 106 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इरशाद बेग अय्यूबी को 261 मत, लखपत राणा को 200, विनोद कुमार सैनी को 109 मत, उम्मे अम्मारा को 66 मत मिले, जबकि 25 मत निरस्त हुए। इस तरह से इरशाद बेग अय्यूबी विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर जगदीश राणा को 358 मत मिले और प्रमोद कुमार को 326 मत प्राप्त हुए। वहीं, मोहम्मद आकिल को 320 मत मिले। दो पदों पर दोनों ने विजयी श्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सबा चौधरी को 279 मत, ब्रह्मपाल राणा को 191, सतेंद्र चौहान को 164 मत मिले। इस तरह से सबा चौधरी ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर चंचल सारस्वत को 336 मत, रूम सिंह नागर को 300 मत मिले। इस तरह से चंचल सारस्वत ने 36 मतों से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर ठाकुर विजय सिंह को 352 मत, प्रमोद कुमार को 298, इमरान खान को 206 मत मिले और तीनों विजयी हुए।
सदस्य कार्यकारणी जूनियर ग्रुप में रविंद्र सिंह को 321, अमित को 305, रिजवान मलिक को 301, सतीश कुमार चौहान को 284, जावेद खान को 251, शराफत अली को 248 मत प्राप्त हुए। सदस्य कार्यकारिणी सीनियर ग्रुप में अतुल कुमार सक्सेना, श्रवण कुमार, समरपाल सिंह, गिरीश कुमार सागर, विपेंद्र कुमार गुर्जर, प्रदीप कुमार गिल का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे और अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने का पूरा प्रयास करेंगे। मतगणना के दाैरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

चुनाव कराने में जयप्रकाश यादव, अमित कुमार जैन, सूर्य प्रताप सिंह, कपिल कुमार चिकारा, दिनेश चौहान, आलोक कुमार सिंह, हुकुमचंद सैनी, तसलीम अहमद, खालिद असद, मेंहदी हसन और अमरजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed