फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Salary of Gram Panchayat Secretaries hanging due to non-updating of character register

चरित्र पंजिका अपडेट न होने के कारण लटका ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Salary of Gram Panchayat Secretaries hanging due to non-updating of character register
मुरादाबाद। जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों को माह जुलाई का वेतन अभी तक नहीं मिल सका है। इससे उनमें रोष है। बताया जा रहा है कि नवागत जिला पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों की अपडेट चरित्र पंजिका उपलब्ध न कराने के कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जिले में 59 ग्राम पंचायत अधिकारी और 77 ग्राम पंचायत सचिव तैनात हैं। जुलाई माह का डीपीआरओ कार्यालय से इन सबका वेतन निर्गत नहीं किया जा सका। इससे सभी में रोष है। ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जब डीपीआरओ कार्यालय संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि डीपीआरओ ने सभी की सेवा पुस्तिका में चरित्र पंजिका अपडेट कर उपलब्ध कराने को कहा है। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया हर साल ग्राम पंचायत सचिवों को चरित्र पंजिका एडीओ से वेरीफाई कराकर उपलब्ध करानी होती है। उसी के आधार पर इंक्रीमेंट आदि की कार्रवाई की जाती है। संबंधित चरित्र पंजिका अभी तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है। जबकि यह सचिवों को ही उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीपीआरओ से मुलाकात की थी। वेतन न मिलने के कारण ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को होने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराते हुए जल्द वेतन निर्गत किये जाने की मांग की थी। जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए डीपीआरओ ने सभी से अपडेट अभिलेख जल्द से जल्द उपलब्ध कराने और वेतन निर्गत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed