फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Said, oxygen was given on intermittent interruption

बोले, तीमारदार टोकने पर दी जाती थी ऑक्सीजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Said, oxygen was given on intermittent interruption
मुरादाबाद। ब्राइट स्टार अस्पताल में दम तोड़ने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के तीमारदारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मरीजों को लगातार ऑक्सीजन नहीं दी जा रही थी। जिस तीमारदार की नजर अपने मरीज पर पड़ती और वो शोर मचाता था तो मरीज को ऑक्सीजन दी जाती थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार सुबह तक अस्पताल में इसी बात को लेकर हंगामा होता रहा। गुरुवार सुबह एक के बाद एक जब कई मरीजों की मौत की खबरें बाहर आईं तो बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जुट गए और हंगामा करने लगे। जान गंवाने वाले मरीजों में शामिल ओमपाल के परिजनों का कहना है कि उनका मरीज ठीक होने लगा था। जल्द ही डिस्चार्ज की तैयारी थी, लेकिन अस्पताल की लापरवाही की वजह से ओमपाल की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

अरुण कुमार के परिजनों ने भी ऐसे ही आरोप लगाए हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके मुंह से ऑक्सीजन हटा दी गई थी। नितिन तोमर के परिजनों का कहना है कि जिस मरीज के परिवार के लोग शोर मचाने लगते थे। उसी मरीज को ऑक्सीजन दी जाती थी। फिरासत के परिजनों ने भी आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने ऑक्सीजन हटा दी थी, जिस कारण उनकी मौत हुई है। इनके अलावा भी अन्य मरीजों के तीमारदारों ने भी ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस तरह के सभी आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed