{"_id":"6a8f548cf0d2e956d001b07e","slug":"sahaspurs-chaura-khadanja-road-has-been-waterlogged-for-six-months-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112925-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सहसपुर के चौड़ा खड़ंजा रोड पर छह माह से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सहसपुर के चौड़ा खड़ंजा रोड पर छह माह से जलभराव
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में चौड़ा खड़ंजा वाले रोड पर बीते छह माह से जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार जलभराव से संक्रामक फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
सहसपुर में बीडीओ कार्यालय के सामने से होकर जाने वाली लगभग एक किमी लंबी चौड़ा खड़ंजा सड़क पर ग्राम सभा का एक तालाब भी है। तालाब मलबे से पटे होने के कारण आसपास की आबादी का पानी ओवरफ्लो हो जाता है।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लगभग छह माह पहले ग्राम पंचायत सहसपुर ने आबादी का पानी तालाब तक पहुंचाने के लिए नाला बनवाया लेकिन पहले से बने पुराने नाले का पानी नए बने नाले में न पहुंच पाने के कारण आबादी के घरों का पानी मुख्य रास्ते पर जमा है। बारिश होने से स्थिति और विकट हो गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
- गांव के चौड़ा खड़ंजा रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। - मोहम्मद यामीन
- चौड़ा खड़ंजा रोड पर छह माह से लगातार जलभराव से महिलाओं और बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। मच्छर बेतहाशा बढ़ रहे हैं और संक्रामक फैलने की आशंका बनी हुई है।- मोहम्मद इशहाक
वर्जन
चौड़ा खड़ंजा रोड के किनारे गांव सभा के तालाब की खोदाई का काम ग्राम पंचायत सहसपुर की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। धनराशि मिलते ही तालाब की खोदाई करा दी जाएगी और रास्ते पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, सहसपुर