फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sahaj and Shaurya topped in freestyle swimming

Moradabad News: फ्री स्टाइल तैराकी में सहज व शौर्य अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sahaj and Shaurya topped in freestyle swimming
मुरादाबाद। गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीबीएसई व यूपी बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 17 में 50-70 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्डन गेट के सहज ढींगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200-400 मीटर फ्री स्टाइल में शिरडी साईं के शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्डन गेट की ओजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में 100-200 मीटर में सेंट मेरी की ऐश्वर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 50 मीटर में रानी प्रीतम स्कूल की सुदीप्ति प्रथम रहीं। 100-200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शिरडी साईं की आराध्या ने प्रथम स्थान प्रापत किया। 50-100 मीटर बटरफ्लाई में गोल्डन गेट की दिशिता अव्वल रहीं। निर्णायक मंडल में रवि शर्मा स्विमिंग कोच, सतीश, विनीत, शुभम, सुंदरम, व सागर रहे। संचालन रिचा भाटिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अंकुर खन्ना, राजीव गोयल एवं प्रधानाचार्य डॉ सचिन घावरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article