फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safety in factories is a distant dream... lives left at the mercy of cramped lanes.

Moradabad News: फैक्टरियों में सुरक्षा के लाले... जिंदगी तंग गलियों के हवाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Safety in factories is a distant dream... lives left at the mercy of cramped lanes.
मुरादाबाद। बुध बाजार की कृष्णा कॉलोनी में आग की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने जांच शुरू की तो परत-दर-परत जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हो रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से जिलेभर में तंग गलियों में फैक्टरियां और कारखाने संचालित हैं। उनमें न तो सुरक्षा के प्रबंध है और न ही आग बुझाने के इंतजाम।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीमों की जांच के दौरान जिलेभर में 14 फैक्टरियों में खामियां पकड़ी गईं। सीएफओ ने सभी फैक्टरी मालिकों को 15 दिनों में सुरक्षा प्रबंध ठीक करने के लिए नोटिस जारी है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी में 31 जुलाई की रात अग्निकांड के बाद सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा और कटघर के एफएसओ मोहित कुमार के नेतृत्व में जांच के लिए टीमें गठित की हैं। बुधवार को दोनों टीमों ने जिलेभर में 24 संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में खामियां मिलने पर अग्निशमन अधिकारियों ने नेशनल बिल्डिंग कोड ऑफ इंडिया के नियमों के तहत 14 फैक्टरियों को नोटिस जारी किया है। इनमें आइरिस एक्सपोर्ट एवं ओसबल मेटल हाउस लाकड़ी फाजलपुर, यूके हैंडीक्राफ्ट बीरपुर, जाकिर एक्सपोर्ट, दलपतपुर-रामपुर रोड; फ्लोरा एक्सपोर्ट की तीन फैक्टरियां, एसीवी आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स वैली अय्यूब नगर मिनी लाकड़ी बाईपास रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे, हाईटेक ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, यूसुफ पार्क रहमत नगर; एसआर इंटरनेशनल अगवानपुर, वृद्धि इंटरप्राइजेज अगवानपुर, एसएस मेटल बीरपुर और एक्जोटिक एग्रो एक्सपोर्ट, दिल्ली रोड और बिलारी की दो फैक्टरियां शामिल हैं। सभी को 15 दिन में सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तय समय में मानक पूरे न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर फैक्टरियों में मिलीं ये कमियां
अग्निशमन विभाग की जांच के दौरान फैक्टरियों में फायर हाइडेंट, फायर होज रील, फायर स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम, डाउन कमर, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, ओवर हेड टैंक, फायर एक्जिटर की कमियां पाई गई। ये फायर सिस्टम आग बुझाने में काफी सहायक होते हैं। लाकड़ी फाजलपुर की एक फैक्टरी में तो कोई सिस्टम ही नहीं लगाया गया है।

जेल के पीछे संकरी गली में मिली टायर की गोदाम
सीएफओ के अनुसार, अशोकनगर जेल के पीछे संकरी गली में नारंग साइकिल एजेंसी टायर का गोदाम है। यहां आग लगने पर गाड़ी पहुंचना मुश्किल होगा। मालिक को 30 दिन में गोदाम खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

00

कृष्णानगर कॉलोनी में आग की घटना के बाद जिलेभर में 24 संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से 14 फैक्टरियों मालिकों को खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 15 दिन में मानक पूरे करने का समय दिया गया है। यदि ऐसा नहीं करते तो कार्रवाई जाएगी। डॉ. राजीव पांडेय, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed