फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safety cycle of 45 thousand children broken during Corona period

कोरोना काल में टूटा 45 हजार बच्चों का सुरक्षा चक्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Safety cycle of 45 thousand children broken during Corona period
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ है। जिले में करीब 45 हजार बच्चों का सुरक्षा चक्र टूट गया है। जिले में जीरो से दो साल के 45,096 बच्चों को टीका नहीं लगा है। वहीं इस साल जिले में डिप्थीरिया के दस केस मिले हैं, जबकि एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सुरक्षा चक्र टूटने से बच्चों पर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बच्चों को टीबी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टीटनेस, हेपेटाइटिस, निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है। जो अलग-अलग अवधि में लगाया जाता है। कोरोना काल में संक्रमण के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। कभी लॉकडाउन के चलते तो कभी संक्रमण के फैलाव के कारण। इसका असर नियमित टीकाकरण पर पड़ा। संक्रमण काल में टीकाकरण अभियान ठप रहा। अभियान चला भी तो लोगों ने डर से बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया। नतीजतन जिले में 45,096 बच्चों का सुरक्षा चक्र टूट गया। इन बच्चों का किन्हीं कारणवश शत प्रतिशत टीकाकरण हो सका था। ये सभी बच्चे शून्य से दो साल तक के हैं। दूसरी ओर सुरक्षा चक्र टूटने से जिले में डिप्थीरिया के दस केस मिले। डिलारी ब्लाक के अकबरपुर गांव निवासी डिप्थीरिया पीड़ित बच्चे की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के सुरक्षा चक्र को टूटने से बचाने के लिए वैक्सीन की डोज का कवच लगाना होगा।
विज्ञापन

ये टीके हैं जीवनरक्षक
टीका----बीमारी से बचाव
बीसीजी---टीबी
पेंटा------काली खांसीए, डिप्थीरिया, टिटनेस
चिकिनपॉक्स---चिकिनपॉक्स
इन्फ्लूएंजा-----सर्दी, खांसी, जुकाम
एमएमआर-----खसरा, गलसुआ, रूबैला
रोटावायरस-----संक्रमण
नियोमोकोकल---निमोनिया
पोलियो-------अपंगता से बचाव
हीमोफिलस बी---हेपेटाइटिस
जीरो से दो साल की अवधि में लगने वाले टीके
- जन्म के 24 घंटे में : हेपेटाइटिस-बी, पोलियो की जीरो डोज, बीसीजी, टीबी, डिप्थीरिया
- डेढ़ माह पर : पोलियो, रोटा, पेंटा वैलेंट, एफआईपीवी, पीसीवी
- ढाई माह पर : एफआईपीवी और पीसीवी को छोड़कर डेढ़ माह पर लगने वाले सभी टीके
- साढ़े तीन माह पर : डेढ़ माह पर लगने वाले सभी टीके
- नौ माह पर : एमआर, पीसीवी, विटामिन-ए
- 16 माह पर : पोलियो, डीपीटी, एमआर-2, विटामिन-ए
सुरक्षा चक्र टूटने के संभावित कारण
- लॉकडाउन
- व्यक्तिगत कारण
- रूढ़िवादी सोच
- मां-बाप में जागरूकता की कमी
- टीमों का गांवों में नहीं पहुंचना
सलाह
- हर हाल में बच्चों का टीकाकरण कराएं
- टीकाकरण से वंचित होने पर सीएचसी-पीएचसी में संपर्क
- टीके से वंचित या समय अवधि निकल जाने के बाद भी टीकाकरण कराएं
- किसी अफवाह पर ध्यान न दें
ये बीमारियां हो सकती हैं बच्चों को
- टीबी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टीटनेस, हेपेटाइटिस, डायरिया, निमोनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed