{"_id":"6568f332454d822eb20c6915","slug":"sadhya-innings-of-64-runs-overshadowed-hasans-half-century-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-294196-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हसन के अर्धशतक पर भारी पड़ी साध्य की 64 रन की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हसन के अर्धशतक पर भारी पड़ी साध्य की 64 रन की पारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एक ही मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी खेली। डीएसए ब्लैक टीम के हसन रजा की 57 रन की पारी पर व्हाइट टीम के साध्य के 64 रन भारी पड़े। नतीजतन व्हाइट टीम ने यह मुकाबला छह विकेट से जीत लिया।
यह मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए ब्लैक की टीम पूरे 40 ओवर भी नहीं खेल सकी। 35.3 ओवर में 142 रन बनाकर सभी बल्लेबाज आउट हो गए। टीम के लिए हसन रजा ने 57 व कृष्णा ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए व्हाइट के लिए समर्थ ने तीन, आर्यन व यश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए व्हाइट की टीम ने 37.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। टीम के लिए साध्य ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से अंश यादव ने 34 रन बनाए। डीएसए ब्लैक की ओर से अरीब ने दो, अलेक्स राज और वंश ने एक-एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में निश्चल चहल व हर्ष सागर रहे। स्कोरिंग जोगेंद्र ने की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, मोहम्मद हसीन आदि मौजूद रहे।