फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sadhus and saints were insulted on TV by making concocted stories: Swatantra Dev

मनगढंत कहानियां बनाकर टीवी पर होता था साधु-संतों का अपमान : स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sadhus and saints were insulted on TV by making concocted stories: Swatantra Dev
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के लिए 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के तहत जमीनी स्तर पर योजनाओं की हकीकत को जानने और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने के लिए बुधवार को मंडल के प्रभारी मंत्री व जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद पहुंचे। उनके साथ बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ भी थे। सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बारे में विश्व की सोच बदली है। विश्व में देश की हिंदू देश के बारे में नहीं बल्कि एक विकासशील देश के रूप में चर्चा होती है। अब अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ कैसे देना है, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद की बात न करते हुए सभी जगह विकास कार्य कैसे करवाए जाएं यह हमारा प्रयास है और कार्यकर्ता यही परिवर्तन कर रहे हैं। सत्ता में मोदी-योगी के आने के बाद समाज में परिवर्तन हो रहा है। अब वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करने वाली पार्टियां धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। जो विकास और राष्ट्रवाद की बात करेगा वही आगे बढ़ेगा। अब राजनीति में मुस्लिम तुष्टीकरण की चर्चा नहीं होती है, बल्कि राष्ट्रवाद की चर्चा होती है। पहले साधु-संतों को टीवी पर चोरी करते हुए दिखाया जाता था। उनका टीवी पर का अपमान होता था। बदली हुई सोच की वजह से अब टीवी पर उनका अपमान नहीं होता है। पहले किसान, हिंदुस्तान और साधु संतों के बारे में मनगढ़ंत कहानियां बनती थीं, लेकिन अब उनका सम्मान हो रहा है और यह सोच की वजह से बदलाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed