फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sacred thread tied children hands was cut in school, Hindu Yuva Vahini staged protest, uproar in Moradabad

स्कूल में काटा बच्चों के हाथ में बंधा कलावा:  हिंदू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन,  मुरादाबाद में मचा हंगामा

Wed, 11 Sep 2024 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 01:19 AM IST
सार

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सेंटमीरा अकादमी में जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप था कि स्कूल में बच्चों के हाथ में बंधा कलावा और राखी काट दी गई। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। 

विज्ञापन
Sacred thread tied children hands was cut in school, Hindu Yuva Vahini staged protest, uproar in Moradabad
प्रदर्शन करते हिंदुवादी संगठन (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने सेंटमीरा अकादमी मानसरोवर ब्रांच में बच्चों का कलावा और राखी काटने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए। उन्होंने मामले सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं, स्कूल प्रबंधन ने विद्यालय परिसर में ऐसी कोई भी घटना होने से इन्कार किया है। मंगलवार दोपहर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकित शर्मा के नेतृत्व में करीब 25 कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


अंकित शर्मा का आरोप है कि दो अभिभावकों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को स्कूल के पांचवें पीरियड में उनके बच्चों के कलावा काटे गए हैं और राखियां भी काटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस शिक्षक ने कलावा और राखी कटवाई है, वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। मामले में स्कूल की निदेशक अक्षरी प्रकाश ने कहा कि आरोप लगाने वाले संगठन के पदाधिकारियों से हमने बच्चे और उनके अभिभावकों के बारे में जानकारी चाही कि किसके साथ यह घटना हुई है तो उन्होंने कोई भी जानकारी हमें नहीं दी है।


सीसीटीवी फुटेज जब चेक की गई तो ऐसी कोई घटना भी सामने नहीं आई है। विद्यालय द्वारा इस सूचना का पुरजोर खंडन किया गया है।

स्कूल में छात्र-छात्राओं के कलावा काटने और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कलावा काटने जैसी घटना स्पष्ट नहीं हुई है। स्कूल प्रशासन की ओर से यह बात जरूर स्वीकार की है कि उन्होंने बच्चों को महंगी राखी और अन्य चीजें पहनने से मना किया है। - अर्पित कपूर, सीओ, सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed