Moradabad: कांग्रेस के सचिन चौधरी का आचार्य प्रमोद पर पलटवार, पार्टी के खिलाफ जाने वालों के लिए कही ये बात
सचिन चौधरी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टी की विचारधारा एवं वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करते हैं। मेरी इन्हें हिदायत है कि अपनी हद में रहकर पार्टी के संबंध में कुछ बोलें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन चौधरी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम पर हमला बोलते हुए कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कई बार अपने शब्दों की मर्यादा एवं पार्टी में अपने स्थान की गरिमा की लक्ष्मण रेखा लांघ चुके हैं। यह पार्टी की विचारधारा एवं वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करते हैं। मेरी इन्हें हिदायत है कि अपनी हद में रहकर पार्टी के संबंध में कुछ बोलें, जरूरत से ज्यादा बोलना कभी-कभी खुद पर भारी पड़ जाता है और फिर नुकसान उठाने पड़ते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के खिलाफ जो भी जाएगा उसका इलाज कर दिया जाएगा।
सचिन चौधरी ने आरोप लगाया कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस से राज्यसभा में जाने के लालच में थे, लेकिन पार्टी योग्य लोगों को प्रतिनिधित्व करने के लिए सदन में भेजती है। इन्हें पार्टी ने राज्यसभा नही भेजा इसलिए उल-जलूल बयान दे रहे हैं। पार्टी में संगठन सर्वोपरि है, इनके हिसाब से पार्टी नही चलेगी। कांग्रेस एक बड़े जहाज की तरह है और इनकी तरह किसी अनट्रेंड आदमी को यह जहाज चलाने को नहीं दे सकते वरना अपने साथ-साथ सबको ले डूबेंगे।