फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sabotage by accusing him of selling liquor on the day of Independence Day

लोधीपुर गांव में शराब की दुकान में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sabotage by accusing him of selling liquor on the day of Independence Day
शराब की दुकान पर हंगामा करते लोग।अमर उजाला - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब बेचे जाने पर महिलाएं भड़क गईं। उन्होंने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और शराब की बोतल व क्वार्टर दुकान से बाहर सड़क पर फेंक दिए। आरोप है कि इस दौरान दुकान सेल्समैन और और कैंटीन संचालक ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को भी महिलाओं ने गांव में जुलूस निकालकर शराब की दुकान बंद कराने की मांग की ।
विज्ञापन

मझोला के लोधीपुर जवाहर नगर में देसी शराब की दुकान स्वतंत्रता दिवस के दिन खुली होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा हुआ। बताते हैं कि रविवार सुबह लोधीपुर निवासी एक युवक नशे की हालत में अपने घर पहुंच, तो उसकी पत्नी स्वतंत्रता दिवस के दिन शराब की बिक्री का मुद्दा लेकर दुकान पर पहुंच गई। आरोप है कि सेल्समैन व कैंटीन संचालक और उसके भाई व अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद गांव की अन्य महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की और इसके बाद शराब की बोतलें बाहर फेंक दीं। हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं शराब की दुकान को गांव से हटवाने की मांग करने लगीं। उन्हें समझाया गया कि दुकान हटवाने का निर्णय आबकारी विभाग और प्रशासन ही ले सकता है। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर शराब सेल्समैन बबलू, जीतू, अशोक और जीतू की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर कर लिया। सोमवार को भी महिलाओं ने दुकान नहीं खुलने दी। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एकत्र हो गईं और उन्होंने गांव में जुलूस निकाला। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्घार्थ और मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गांव में महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने को लेकर हंगामा किया था। इस दौरान उन्होंने जुुलूस भी निकाला। फिलहाल उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। एक महिला ने दुकान सेल्समैन व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदु सिद्घार्थ, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed