{"_id":"69b70b496318faf4fe0363d2","slug":"sabir-the-accused-who-befriended-a-girl-from-ajmer-by-posing-as-sunil-was-sent-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-854445-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबिर बन गया सुनीलः अजमेर की युवती से नाम बदलकर दोस्ती, किया शारीरिक शोषण, पुलिस से भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबिर बन गया सुनीलः अजमेर की युवती से नाम बदलकर दोस्ती, किया शारीरिक शोषण, पुलिस से भेजा जेल
Mon, 16 Mar 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:10 AM IST
सार
नाम बदलकर युवती से दोस्ती करने और शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। युवती ने उस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : AI
विस्तार
खुद को सुनील बताकर अजमेर की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले आरोपी साबिर को रविवार की दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
25 वर्षीय पीड़ित युवती राजस्थान के अजमेर जिले के गांव की रहने वाली है। उसने शनिवार की रात कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात साबिर उर्फ सुनील नाम के युवक हो गई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी बताया था। 11 मार्च को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने दिल्ली बुला लिया था। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली से मुरादाबाद ले आया और गुलाबबाड़ी क्षेत्र में अपनी ताई के घर ले गया था।
विज्ञापन
पीड़िता का दावा है कि उसे यहां पता चला कि आरोपी का असली नाम साबिर है। पीड़िता ने अपने घर वापस जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे आश्वासन दिया है कि वह उससे शादी करेगा।
इसके बाद आरोपी ने उसे शादी करने भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए लेकिन इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।