फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rukmani Blue defeated MPS by 36 runs

Moradabad News: रुक्मणी ब्लू ने एमपीएस को 36 रन से दी शिकस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Blue defeated MPS by 36 runs
मुरादाबाद। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी को 36 रन से हरा दिया। अभय ने मैच में तीन विकेट झटककर अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। टीम के लिए नजरान ने 55, अलीम ने 43, सोहिब चौधरी ने 26 और सिद्धार्थ ने 20 रन की पारी खेली। एमपीएस एकेडमी के गेंदबाज अयान ने चार, नवीन ने तीन, कार्तिक गहलोत ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम लगातार विकेट खोती रही और 38 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए अयान ने 50, सात्विक ने 39 और नवीन ने 36 रन बनाए। रुक्मणी एकेडमी के गेंदबाज अभय ने तीन, आदर्श और सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अहमद रजा और मो. सयाम ने अंपायरिंग एवं मो. अरीब ने स्कोरिंग की। इस मौके पर रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक मो. हसीन, कमाल पाशा, तरुण चीमा, ओम दत्त शर्मा, शरीफ अहमद, नदीम अहमद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed