फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruckus of BJP in the police station, files thrown on the table in front of the in-charge

थाने में भाजपाइयों का हंगामा, टेबिल फाइल फेंककर बोले हम दिखाएंगे शांति भंग क्या होती है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of BJP in the police station, files thrown on the table in front of the in-charge
भाजपा कार्यकर्ता के ऊपर मुकदमा दर्ज होने पर थाना मझोला पहुंचे भाजपाई।
मुरादाबाद। शांति भंग की आशंका में पाबंद किए जाने से नाराज भाजपाइयों ने गुरुवार को मझोला थाने में जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी की टेबिल पर फाइलें फेंकीं और धमकी दी कि अगर पांबद किए गए लोगों के नाम वापस नहीं लिए गए तो हम थाने में दिखाएंगे शांति भंग क्या होती है। इस घटना से काफी देर तक थाने में अफरातफरी का माहौल बना रहा। किसी तरह थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे भाजपाइयों को शांत किया।
विज्ञापन

भाजपा के लाइनपार मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि उनके क्षेत्र में साईं गार्डन पर बंगाली समाज के लोग बीते हर साल दुर्गा पूजा का आयोजन करते हैं। उनका कहना है कि इस बार आयोजकों के बीच विवाद हो गया है। एक गुट के लोग दूसरे स्थान पर आयोजन करके लिए अनुमति मांग रहे थे। मामला चौकी से थाने और थाने से एसपी सिटी दफ्तर तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ धारा 107-16 की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन के भेज दी। इस में भाजपा के लाइन पार अध्यक्ष संजीव चौहान को भी पाबंद कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और गुरुवार शाम मझोला थाने पहुंच गए। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौबे, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अनुपेंद्र सिंह, दिनेश सिसौदिया समेत अन्य पदाधिकारी भी आ गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपाई हंगामा करते हुए थाना प्रभारी जीत सिंह के कक्ष में पहुंच गए। यहां पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनानी शुरू की तो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक चौबे भड़क गए और उन्होंने थाना प्रभारी के सामने टेबिल पर फाइल फेंक दी और बोले कि क्या हमें अपराधी समझ रहे तो जो वीडियो बनवाई जा रही है। इसके बाद एक अन्य युवा ने थाना प्रभारी को सीधी धमकी दी कि अगर पाबंद लोगों के नाम वापस नहीं लिए गए तो हम थाने में दिखाएंगे शांतिभंग किया होती है। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर मामला शांत कराया। सभी लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसी के चलते मुचलका पाबंद किया गया है। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केवल अच्छे आचरण के लिए उन्हें चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ इंदु सिद्घार्थ
मुझे नहीं जानकारी मझोला थाने में किया हुआ है। मैं मझोला थाने नहीं गया था।
अभिषेक चौबे, अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
मैंने दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को खत्म कराने की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने मुझे ही मुचलका पाबंद कर दिया। हम थाने अपना पक्ष रखने गए थे। किसी तरह का कोई हंगामा नहीं किया गया है। पुलिस अफसरों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मुचलका पाबंद खत्म किए जाएंगे।
संजीव चौहान, अध्यक्ष लाइन पार मंडल भाजपा
कुछ लोग थाने आए थे। उन्हें इस बात की आपत्ति की मुचलका पाबंद गलत किए गए हैं। सभी को समझाकर लौटा दिया गया है।
जीत सिंह, प्रभारी मझोला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed