{"_id":"682f8dff4a0c89e6de07978a","slug":"ruckus-in-protest-against-the-construction-of-sewer-line-chamber-women-sit-in-front-of-bulldozer-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-650372-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीवर लाइन के चेंबर निर्माण के विरोध में हंगामा, बुलडोजर के आगे बैठीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीवर लाइन के चेंबर निर्माण के विरोध में हंगामा, बुलडोजर के आगे बैठीं महिलाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीएसी कॉलोनी के पास स्थित देव विहार काॅलोनी में बृहस्पतिवार को सीवर लाइन के चैंबर निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नया गांव और देव विहार कॉलोनी के लोगों में निर्माण को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। निर्माण के विरोध में महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर बैठ गईं। नया गांव के लोगों का आरोप था कि देव विहार कॉलोनी के लोगों ने पूर्व में पानी की आपूर्ति रोक दी थी, इसलिए चैंबर का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी व प्रवर्तन दल की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं के साथ वार्ता की, लेकिन उनका हंगामा जारी रहा। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में चैंबर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। चैंबर निर्माण शुरू होने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को भी छोड़ दिया गया।
बृहस्पतिवार को जल निगम की ओर से बिछाई गई सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए चैंबर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जेसीबी से खोदाई की जा रही थी तभी वहां पर नया गांव के लोग पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि नया गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि देव विहार कॉलोनी के लोगों ने जल निकासी रोक दी है, जिससे जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस वजह से देव विहार में सीवर लाइन के लिए चैंबर का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। हंगामा बढ़ा तो कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर प्रशिक्षु आईएएस आदित्य श्रीवास्तव प्रवर्तन दल के साथ पहुंचे। साथ में सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंची। इसके बाद दोनों पक्षों से वार्ता कर चैंबर का निर्माण पूरा कराया गया।