फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RTPCR test team missing, angry people created ruckus

आरटीपीसीआर टेस्ट करने वाली टीम गायब, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test team missing, angry people created ruckus
पंचायत भवन के ग्राउड में कोरोना की जांच के लिए सैंपल देती युवती। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार सुबह पंचायत भवन में नहीं पहुंची। कई घंटे धूप में इंतजार करने के बाद परेशान होकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे बाद टीम मौके पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद लोगों को आक्रोश शांत हो गया।
विज्ञापन

शहर के पंचायत भवन में सुबह आठ बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम आरटीपीसीआर जांच करती है। गुरुवार को सुबह सात बजे से ही मरीज आने लगे, लेकिन टीम नहीं पहुंची। पहले तो लोग इस इंतजार में रहे कि दस बजे तक टीम आ जाएगी, लेकिन जब दस बज गए और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे तो लोगों का गुस्सा बढ़ने लगे। तेज धूप के कारण बच्चे परेशान हो रहे थे, वहीं बुजुर्ग भी भूख और प्यास से बेहाल होने लगे। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ जागरूक लोगों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिस पर दोपहर करीब 12 बजे टीम पहुंची, तब जांच कराने वाले लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

कोरोना जांच करने में मनमानी कर रहे हैं कर्मचारी
पंचायत भवन में सुबह से ही कोरोना टेस्ट करने का दावा किया जाता है। वे बच्चों के साथ सुबह सात बजे पहुंच गए, लेकिन टीम का पता नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना जांच करने में मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरा सिंह रावत, बैंक कॉलोनी- खुशालपुर
तेज धूप से चक्कर आने लगे
रोजा का समय होने और तेज धूप के कारण टीम का दोपहर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे चक्कर आने लगे। कोरोना टेस्ट कराना जरूरी था, इसलिए इंतजार करना पड़ा। मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं है।
रजा हुसैन, कांशीराम कॉलोनी
बच्चे भी हुए बेहाल
बच्चों के साथ कोरोना टेस्ट कराने पहुंची, लेकिन पंचायत भवन पर कोई जानकारी देने वाला नहीं था। टीम आएगी भी या नहीं, लेकिन अन्य को इंतजार करते देख वे भी बैठ गईं। भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल हो गए।
राखी, रामगंगा विहार
मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं
आम मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मनमानी करती है। गनीमत रही कि दोपहर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आ गए अन्यथा परेशान होने के बाद बिना जांच कराए लौटना पड़ता। क्योंकि कोई सुनने वाला नहीं है।

आशा सैनी, रेलवे कॉलोनी-लोको शेड।
वर्जन....
कोरोना टेस्ट के लिए वैन और टीम सुबह से आसपास के क्षेत्र में गई थी, जिससे पंचायत भवन में देरी से पहुंची। जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण दिक्कत हुई, लेकिन ऐसे समय सभी को संयम से काम लेना चाहिए।
डॉ. डीके प्रेमी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed