फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS's aim is to create citizens of character: Mahendra Kumar

चरित्रवान नागरिकों का निर्माण ही आरएसएस का उद्देश्य : महेंद्र कुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
RSS's aim is to create citizens of character: Mahendra Kumar
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं संघ का मूल उद्देश्य चरित्रवान, सजग और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा सकें। कोविड आपदा, युद्ध जैसे संकटों के समय संघ के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सेवा कार्य कर दिखाया हैं।
विज्ञापन

यह बातें क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार ने रविवार को पंचायत भवन में आरएसएस की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमुखजन गोष्ठी में कहीं। उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा बोया गया राष्ट्रवाद का बीज आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। संघ वैश्विक स्तर पर भी सेवा के विविध आयाम स्थापित कर रहा है। संघ को समझना है तो संघ में प्रवेश करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के अनुसार हिंदुत्व भारत की जीवन शैली और संस्कृति की पहचान है। यह किसी पूजा पद्धति का नाम नहीं है। कुछ राजनीतिक दल संघ के बारे में भ्रम फैलाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिरंजी लाल यादव ने कहा कि संघ नव युवकों को भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भावना और नागरिक कर्तव्यों के पालन की प्रेरणा दे रहा है। इस दौरान विभाग संघ चालक सुरेंद्र पाल सिंह, महानगर संघचालक डॉ. विनीत गुप्ता, विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. पवन कुमार जैन, विभाग प्रचारक बृजमोहन, महानगर कार्यवाह विपिन चौधरी, वरिष्ठ प्रचारक मनीराम, अनुज कुमार, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed