फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS cheif meeting with volunteers

बारिश के बीच भागवत की शाखा फिर प्रचारकों संग बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
RSS cheif meeting with volunteers
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहनराव भागवत ने मुरादाबाद में अपने चार दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन संघ के मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के अहम पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन किया। कड़े सुरक्षा घेरे में हो रहे संघ के इस कार्यक्रम में तीनों प्रांतों के चुनिंदा 200 पदाधिकारियों को ही प्रवेश की अनुमति थी। दिनभर में चले पांच सत्रों में भागवत ने संघ पदाधिकारियों से पुरानी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लिया और नई योजनाओं पर विमर्श हुआ। इससे पहले गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बारिश के बीच संघ प्रमुख ने संघ की शाखा लगाई।
विज्ञापन

मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (एमआईटी) के प्रेक्षागृह में ठहरे डा. भागवत ने सुबह बूंदाबांदी के बीच चुनिंदा 200 स्वयंसेवकों के साथ शाखा में हिस्सा लिया। शाखा के बाद सुबह करीब 10 बजे से उन्होंने मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत की संघ कार्यकारिणी के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू किया। पहले उन्होंने तीनों प्रांतों के प्रचारकों व अन्य पदाधिकारियों के साथ अलग - अलग बैठक की। इसके बाद चौथे सत्र में तीनों प्रांतों की कार्यकारिणी के साथ संयुक्त बैठक कर पुरानी योजनाओं की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख ने राम मंदिर, सीएए और एनआरसी के साथ ही एनपीआर जैसे मुद्दों पर तीनों प्रांतों के प्रचारकों से फीडबैक लिया। सूत्रों का कहना है कि चौथे और पांचवें सत्र में भविष्य की योजनाओं पर भी मंथन हुआ है। देर शाम तक चले अंतिम सत्र के बाद संघ प्रमुख विश्राम के लिए एमआईटी प्रेक्षागृह चले गए। सूत्रों के मुताबिक तीन सत्रों का आयोजन एमआईटी सभागार में किया गया जबकि दो सत्र खुले में आयोजित किए गए। पांचों सत्रों में आरएसएस के किसी स्थानीय पदाधिकारी का एंट्री नहीं दी गई थी। मीडिया को भी स्वागत द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं थी। सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में संघ प्रमुख प्रेक्षागृह से सीधा सभागार पहुंचे और सत्र समाप्त होने पर वापस प्रेक्षागृह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed