फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS celebrated Holi festival with great pomp, Holi Chaupai procession was taken out in the city, people were welcomed by showering colours at many places.

Moradabad News: आरएसएस ने धूमधाम से मनाया होलिकोत्सव ,नगर में निकली होली चौपाई की शोभायात्रा, जगह-जगह रंग गुलाल वर्षा कर किया गया स्वागत

Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
RSS celebrated Holi festival with great pomp, Holi Chaupai procession was taken out in the city, people were welcomed by showering colours at many places.
ठाकुरद्वारा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया। नगर में डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ होली की चौपाई की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पर जगह-जगह रंग और गुलाल की वर्षा का उसका जोरदार स्वागत किया गया। संघ के आह्वान पर हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में नगर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। वहां पर होली के पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। फिर वहां पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ होली की चौपाई की शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा में शामिल युवक डीजे की धुन पर बज रहे होली के गानों पर नाचते और झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली, बुध बाजार, बाजार गंज, तिकोनिया, काशीपुर चुंगी, छहराया से होती हुई रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, लक्ष्य ग्रुप के डायरेक्टर अमित चौहान, भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी, गजेंद्र पाल सिंह, मुदित अग्रवाल, भाजपा के मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, शरद पूठिया, योगेंद्र सिंह, दिनेश कुमार पूठिया, सुनील कुमार पूठिया, पवन पुष्पद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed