{"_id":"6775a824ee7a9a2625006dad","slug":"rsd-academy-won-after-coming-on-the-brink-of-defeat-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-555108-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हार के मुहाने पर आकर जीती आरएसडी एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हार के मुहाने पर आकर जीती आरएसडी एकेडमी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एचआरए एकेडमी व आरएसडी एकेडमी की भिड़ंत हुई। कम स्कोर मैच में भी आरएसडी को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। आखिरी विकेट शेष था और नौ रन बनाने बाकी थे, 10वें नंबर के बल्लेबाज युवराज ने चौका लगाकर टीम का सारा दवाब खत्म कर दिया और मैच को मुठ्ठी में कर लिया।
एचआरए एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवर में से टीम 28.4 ही खेल सकी और 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज शाहजिल उस्मानी एक बनाकर चलते बने। कुनाल (17) व रियाज (0) के आुट होने के बाद टीम का मनोबल टूटने लगा। कप्तान जैद ने 16 गेंदों में 35 रन बनाकर पारी को संभाला। दूसरे छोर से समर ने नाबाद 23 रन बनाए। इस तरह टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। गेंदबाजी में आरएसडी की ओर से कलश, राघव और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसडी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपन प्रियांक चौहान एक रन बनाकर आउट हो गए। नक्ष भी छह रन बनाकर चलते बने। कप्तान फैज ने 27 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद आदित्य क्रीज पर आए और 44 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली। इसके बाद 153 से 160 के स्कोर तक टीम ने चार विकेट गंवाए। आखिरी विकेट शेष रहते टीम को आठ रनों की दरकार थी। युवराज व दीपांशु ने समझदारी से 4-4 रन बनाए और मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आदित्य पांडे को चुना गया। मुकाबला दिल्ली रोड स्थित एमपीएस एकेडमी के मैदान पर खेला गया।