फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rs 82 crore approved for 40 roads of the division

मुरादाबाद: मंडल की 40 सड़कों के लिए 82 करोड़ रुपये स्वीकृत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rs 82 crore approved for 40 roads of the division
मुरादाबाद। मंडल की 40 सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए शासन ने 82 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

इनमें सड़क निधि से एक करोड़ 64 लाख 39 हजार रुपये लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। स्वीकृत सड़कों में छह मुरादाबाद जिले की हैं।
शासन ने मंडल की 40 सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। शासन से मिले धन का सदुपयोग 31 मार्च तक पूरा करना है।

इनमें जीएसटी और सेस की धनराशि शामिल है। स्वीकृत सड़कों में मुरादाबाद की छह, संभल की 14, रामपुर की नौ, अमरोहा की एक और बिजनौर की दस सड़कें शामिल हैं। अमरोहा जिले के जोया बाईपास मार्ग के लिए 137.64 लाख रुपये स्वीकृत हुआ हैं। इस सड़क के लिए लोनिवि को 2.75 लाख रुपये अवमुक्त हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed