Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RRK Cricket Academy registered a 67-run victory

Moradabad News: आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने 67 रन से दर्ज की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
RRK Cricket Academy registered a 67-run victory
मुरादाबाद। अंडर-12 अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आरआरके क्रिकेट एकेडमी ने कैलिबर क्रिकेट एकेडमी को 67 रन से हरा दिया। हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआरके की टीम ने 10 विकेट खोकर 185 रन बनाए। अंश ने 43 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अमित ने 43 गेंदों में 42 रन बनाए। कैलिबर क्रिकेट एकेडमी की ओर से अली हमजा ने तीन विकेट हासिल किए। फैज, अबूजर और कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैलिबर क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। अरीब ने 52 गेंदों में 31 और दिव्यांश ने 28 गेंदों में 24 रन बनाए। आरआरके क्रिकेट एकेडमी की ओर से हार्दिक और सौरभ ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि युग ने दो विकेट हासिल किए। गेंदबाजी के लिए हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं डीएसए सचिव विजय गुप्ता, अवस्थी मेमोरियल कमेटी के सचिव नितिन गुप्ता, मिर्जा दानिश आलम, एडमिनिस्ट्रेटिव साउद आलम, उमैर, इमरान, रोहित, प्रतीक्षा, शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed