{"_id":"5ed150b490036b0f162ca4cd","slug":"royal-nargissi-koftas-and-other-foods-made-in-noor-mahal-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : नूर महल में तैयार किये गये शाही नरगिसी कोफ्ते और शाही पसंदे, खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : नूर महल में तैयार किये गये शाही नरगिसी कोफ्ते और शाही पसंदे, खुले कई राज
Fri, 29 May 2020 11:43 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 29 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rampur
- फोटो : Amar Ujala
रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पुत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शाही दस्तरख्वान के तमाम राज खोले। नूर महल में रामपुर के कुक शाही व्यंजन बनाते सोशल मीडिया पर लाइव देखे गये। बता दें कि रामपुर में 174 सालों से ज्यादा नवाबों की हुकूमत रही है। इस रियासत के नवाबों की तमाम खासियतें रही हैं, जिनमें मेहमाननवाजी भी शामिल है। अंग्रेज हुक्मरां रहे हों, राजा-महाराजा या फिर देश के कई मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री, सबने नवाब खानदान के दस्तरख्वान पर रामपुरी खान-पकवान का लुत्फ उठाया है। अभी भी देश और दुनिया में रामपुर के पकवान मशहूर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
Rampur
- फोटो : Amar Ujala
खुले कई राज
नवेद मियां आज इसी शाही रसोई के राज सामने लेकर आए। लॉकडाउन के बीच आज सोशल मीडिया पर नवाब काजिम अली खां ने लाइव दस्तरख्वान सजाया। मशहूर स्थानीय शेफ महफूज क़ुरैशी, नन्हे अली और वसीम क़ुरैशी ने शाही व्यंजन बनाये। लाइव में शेफ महफूज क़ुरैशी ने बताया कि नवाबीन जो भी खाना बनवाते थे उनमें मसाले उनके अपने होते थे। शेफ ने व्यंजन बनाने की विधि और सामग्री के बारे में भी विस्तार से बताया।

खानों के हिसाब से बजता था म्यूजिक
नवेद मियां ने कहा कि शाही दस्तरख्वान पर खानों के हिसाब से म्यूजिक बजता था। नरगिसी कोफ्तों के साथ राग भैरवी और मुसल्लम के साथ राग भोपाली सुना जाता था। नवाब रजा अली खां और नवाब हामिद अली खां खुद भी खानों के शौकीन थे। इसीलिए रामपुर में बहुत अच्छे खानसामे थे। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि इस लाइव का संचालन रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना ने किया। लाइव को दुनियाभर में देखा गया।
बनाए गए यह पकवान
शाही नरगिसी कोफता, शाही पसंदे, मटन का हलवा, गोश्त की गुलाब जामुन, रामपुरी सीख कबाब, मुर्ग मुसल्लम और आम की सिंवइयां आदि पकवान बनवाए गए।