{"_id":"62d464a85e27f814135a5f22","slug":"route-diverson-for-monday-of-sawan-moradabad-news-mbd434936791","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-रामपुर रोड पर जीरो प्वांइट से ट्रक-ट्रैक्टरों के शहर में प्रवेश पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-रामपुर रोड पर जीरो प्वांइट से ट्रक-ट्रैक्टरों के शहर में प्रवेश पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बरेली-रामपुर रोड के जीरो प्वाइंट से ट्रक और ट्रैक्टरों की शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा शहर के कई मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम का संचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।
एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने बताया कि फव्वारा चौक से हनुमान मूर्ति चौराहा (रामपुर रोड) के बीच आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बिजनौर-कांठ रोड की तरफ से नगर क्षेत्र में आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज (कांठ रोड) में बनाई गयी अस्थायी पार्किंग पर रोका जाएगा।
दिल्ली नेशनल हाईवे 24 पर पाकबड़ा की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम को सर्किट हाउस के पीछे सेंट मेरी स्कूल के पास बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थल पर, कटघर क्षेत्र में पीतल नगरी से आगे रामपुर दोराहे की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम को गुलाब बाड़ी के पास बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने पर ऑटो, ई-रिक्शा, विक्रम को प्रेम वंडर लैंड फ्लाई ओवर और रामगंगा पुल के ऊपर संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।