फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   route diversion implemented today and tomorrow

आज भी रूट डायवर्जन रहेगा लागू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
route diversion implemented today and tomorrow
मुरादाबाद। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आज और कल शाम चार बजे तक भारी वाहन बदले हुए मार्ग से गुजरेंगे। शहर में भी ई रिक्शा और ऑटो मंगलवार शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान डिग्री कालेजों में परीक्षाएं यथावत रहेंगी लेकिन शहर के पांच किलोमीटर के दायरे में अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी रूट डायवर्जन यथावत रहेगा। कांठ रोड और रामपुर रोड पर दोनों दिन ऑटो और ई रिक्शा नहीं चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। महानगर में रोडवेज बसें भी नहीं आएंगी। बसों के लिए पंडित नंगला बाईपास का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इस कारण आम लोगों को रूट प्लान देखकर ही शहर में निकलना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार 25 जुलाई को सावन का सोमवार और 26 जुलाई को शिव तेरस है। इसी कारण महानगर की यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित समस्त शिक्षण संस्थाएं, टेक्निकल कालेज, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक शिक्षण संस्थाओं समेत रामपुर रोड, कांठ रोड एवं दिल्ली रोड के पांच किलोमीटर की परिधि में संचालित अन्य शिक्षण संस्थाएं सोमवार और मंगलवार को बंद रहेगी। चूंकि डिग्री कालेजों और एमआईटी में परीक्षाएं हैं, इस कारण परीक्षा वाले शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed