{"_id":"66b935926859c2ccdb00f3d4","slug":"rollball-team-selected-for-state-level-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-457061-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रोलबॉल टीम का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रोलबॉल टीम का हुआ चयन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को सब जूनियर रोलबॉल टीम का चयन हुआ। यह टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। स्टेट चैंपियनशिप 16 से 18 अगस्त तक आगरा में आयोजित की जाएगी। जिला रोलबॉल संघ ने रविवार को खिलाड़ियों का चयन कर सूची जारी की।
बालक व बालिका दोनों वर्गों की टीमों के ट्रायल में विभिन्न स्कूलों के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 12 बालक एवं छह बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बालक वर्ग में वैकुंठ यादव, वेदांग यादव, सिद्धार्थ, शुभ सिंघल, अर्णव सिंह, विहान, युग अग्रवाल, नैमिष गुप्ता, अभिनंदन, विराट चौहान, तेजस का चयन हुआ है।
बालिका वर्ग में अभिलाषा, पुष्टि, अनंता, पीहू सिंघल, गार्गी का चयन हुआ है। स्टैंड बाय खिलाड़ियों में विवान, राजदीप व संचय अग्रवाल को रखा गया है। रोलबॉल संघ के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि 17वीं प्रदेश स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता आगरा के बोस्टन पब्लिक स्कूल में आगरा रोल बॉल संघ द्वारा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के 20 से अधिक जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीमें राष्ट्र स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस मौके पर आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. मयंक शर्मा आदि मौजूद रहे।