फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rohingya woman and her three daughters arrested with fake passport and Aadhaar

Moradabad: फर्जी पासपोर्ट और आधार के साथ रोहिंग्या महिला और उसकी तीन बेटियां गिरफ्तार, 17 साल पहले आई थी भारत

Mon, 17 Apr 2023 09:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Apr 2023 09:25 PM IST
सार

निसार नाम के युवक की महिला से मेरठ में काम के दौरान मुलाकात हुई थी। महिला  के साथ तीन बेटियां थीं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था और पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे।

विज्ञापन
Rohingya woman and her three daughters arrested with fake passport and Aadhaar
रोहिंग्या महिला फातिमा उर्फ अमीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में कटघर पुलिस ने रोहिंग्या महिला और उसकी तीन बेटियों व पति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी पिछले सात माह से कटघर के करूला मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार कि गए आरोपियों में कटघर रहमत नगर निवासी निसार, म्यांमार निवासी रोहिंग्या महिला फातिमा उर्फ अमीना उर्फ मोटी, उसकी बेटी रिहाना, गुलशन और अर्शी हैं। पुलिस पूछताछ में निसार ने बताया कि चौदह साल पहले वह मेरठ जनपद के हापुड़ रोड अल्लीपुर जिजमाना स्थित मीट फैक्ट्री में काम करने गया था। वहां उसकी मुलाकात फातिमा उर्फ अमीना उर्फ मोटी से हुई थी। उसने खुद को बांगलादेशी बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के साथ तीन बेटियां थीं। हम दोनों ने निकाह कर लिया था। इसके बाद हम पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इसके बाद फातिमा ने एक और बेटे को जन्म दिया। महिला फातिमा ने बताया कि वह मूलरूप से म्यांमार की निवासी है। 17 साल पहले वह बांग्लादेश के रास्ते भारत में अपनी तीन बेटियों के साथ आई थी। भारत की नागरिकता लेने के लिए उसने निसार से निकाह किया था। सात माह पहले निसार अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के साथ कटघर थाना क्षेत्र के करूला रहमत नगर में किराये के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420,467,471,विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 सी में केस दर्ज किया है। पांच आरोपियों को सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed