फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Robbery at gunpoint in Katghar

Moradabad News: कटघर में तमंचे के बल पर लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Robbery at gunpoint in Katghar
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला में बदमाशों ने किसान के परिवार को तमंचे के बल पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर से नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पंडित नगला में किसान चिरंजीलाल का परिवार रहता है। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने चिरंजीलाल की पत्नी कमलेश और बेटे रिंकू को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने मां बेटे से अलमारी की चॉबी ले ली। शोर मचाने पर दोनों को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने अलमारी से 30 हजार की नकदी, सोने-चांदी केे जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश चले गए। बदमाशों के जाने के बाद मां-बेटे खेत पर पहुंचे और खेत की रखवाली कर रहे चिरंजीलाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed