{"_id":"61afbf68ffdcd818d43dbe16","slug":"robbed-the-drug-dealer-by-threatening-on-the-strength-of-weapons-city-news-mbd411900874","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर बंधकर बनाकर दवा विक्रेता को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर बंधकर बनाकर दवा विक्रेता को लूटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीन हथियारबंद बदमाश नया मुरादाबाद के सेक्टर पांच में बीएसपी कार्यालय के पास स्थित मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे दवा की दुकान से सवा लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दुकानदार को हथियारों से धमकाकर की गई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
नया मुरादाबाद में सुपरटेक कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव दवा के थोक के कारोबारी हैं। नया मुरादाबाद के सेक्टर पांच में उनका बीएसपी कार्यालय के पास ही बिंदल मेडिकल स्टोर है। शाम करीब 5.30 बजे दवा विक्रेता प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। इस बीच तीन हथियारबंद बदमाश हाथ में तमंचा लिए हुए मेडिकल स्टोर के अंदर घुस आए। शोर मचाने पर दवा विक्रेता को गोली मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके गल्ले में रखे सवा लाख रुपये लूट लिए और बाइक से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद दवा विक्रेता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की सूचना पाकर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ हाईवे डॉ. गणेश गुप्ता, एसओजी की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पीड़ित दवा विक्रेता ने बताया कि बदमाश दवाओं की बिक्री के सवा लाख रुपये लूट ले गए।
मोबाइल पर लाइव देखते रहे लूट की घटना
पाकबड़ा। दवा विक्रेता का नया मुरादाबाद में ही मेडिकल स्टोर के अलावा भी एक गोदाम है। सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरे दुुकान पर काम करने वाले लड़कों के मोबाइल फोन से कनेक्ट हैं। दुकान पर काम करने वाले तीनों लड़के जब दुकान में लूट हो रही थी, तो गोदाम में थे। और अपने मोबाइल फोन पर लूट होते हुए लाइव देख रहे थे। तीनों लड़कों ने लूट की सूचना देने के लिए आसपास के कई लोगों को फोन किए, लेकिन किसी ने उठाया नहीं।