फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   robbed of young man

तमंचे के बल पर लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
robbed of young man
robbed of young man
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में एक कंपनी कर्मचारी से तमंचे के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो मोबाइल, दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड लूट लिए। वारदात को शुक्रवार दोपहर दौलरा बाग मुख्य मार्ग पर अंजाम देकर बदमाश भाग गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन लुटेरे हत्थे नहीं चढे़े। पीड़ित ने लूट की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बैंक कालोनी में रहने वाले रियाज एसबी क्रेडिट लाइन कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। वह शुक्रवार दोपहर दो बजे मूंढापांडे में कैश कलेक्शन कर वापस बाइक से घर आ रहे थे। जब वह दौलरा बाग मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर रियाज को रुकवा लिया और तमंचे के बल पर उनसे लूटपाट की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी और थप्पड़ मारे। रियाज से बदमाशों से दस हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। शोर मचाने पर राहगीर एकजुट हुए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि लूट की शिकायत मिली है, जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed