{"_id":"68e820389912eea3d200640b","slug":"roadways-employees-stage-protest-at-rm-office-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-747787-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आरएम कार्यालय पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आरएम कार्यालय पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि संविदाकर्मियों का नियमितीकरण, एरियर भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैश लेस चिकित्सा सुविधा समेत अन्य मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है।
रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि यदि संघ की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 16 अक्तूबर को कर्मचारियों के साथ लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संभल, चंदौसी समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाले डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने एआरएम फाइनेंस को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मबरुर मियां, वीरेंद्र सिंह, राजीव वर्मा, सुबोध कुमार, बदन सिंह, रविंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, कर्णवीर सिंह, संजीव कुमार, उदयवीर सिंह आदि माौजूद रहे।
00
ये प्रमुख मांगे
- उत्तर प्रदेश शासन की नीति के अनुसार वर्ष 2001 तक के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण का आदेश तत्काल लागू किया जाए।
- मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ की ओर से उठाई गई मांग पर हुए समझौते पर संविदा कर्मियों की सेवा नियमावली लागू की जाए।
- संविदा कर्मचारियों का ईपीएफ के साथ ईएसआई की सुविधा परिवहन निगम में लागू करके सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।
- प्रयागराज महाकुंभ-2025 में ड्यूटी करने वाले चालकों, परिचालकों व कर्मियों को कर्मयोगी की उपाधि देते हुए बोनस के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाए।
- संविदा कर्मचारियों की 50 प्रतिशत लोड फैक्टर के नाम पर किसी भी प्रकार की कटौती बंद की जाए।
- सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से दीपावली पर्व पर बोनस दिया जाए। पिछले बोनस बकाया का भुगतान किया जाए।