फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways employees protest on pending demands

Moradabad News: लंबित मांगों पर रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest on pending demands
मुरादाबाद। रोडवेज कर्मचारियों के लंबित मुद्दों लेकर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने आरएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संगठन की मांग है कि संविदा कार्मिकों के वेतन में वर्ष में दो बार वृद्धि की जाए। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर संचालित डग्गामार वाहनों पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए। परिवहन निगम को उद्यम ब्यूरो से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जैम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर की जा रही परिचालकों की भर्ती पर रोक लगाई जाए। पहले की तरह परिवहन निगम में परिचालकों की भर्ती की जाए। लंबी दूरी की बसों पर कार्यरत ड्राइवरों को किमी का पूरा भुगतान किया जाए। 2001 तक नियुक्त संविदा परिचालकों को नियमित किया जाए। शेष संविदा कार्मिकों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित नियुक्ति दी जाए। मृतक आश्रितों को जल्द से जल्द नियमित नियुक्ति दी जाए व उनकी नियुक्ति में पांच वर्ष का प्रतिबंध समाप्त किया जाए। समस्त संवर्गों में नियमित नियुक्ति की जाएं, संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर को नियमित नियुक्ति में वरीयता दी जाए।
विज्ञापन

परिवहन निगम कार्मिकों को राज्य कार्मिकों की तरह 42 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जाए। चालक पद से पांच प्रतिशत कोटा के तहत परिचालक या अन्य तकनीकी पद पर प्रोन्नति की जाए। निगम के सभी कर्मियों को चिकित्सा सुविधा दी जाए। धरना प्रदर्शन में पवेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, मबरूर मियां, राजीव वर्मा, किरनपाल सिंह, हरिश्चंद्र, वीरेंद्र सिंह, अतुल कुमार, शुभम गोस्वामी, सुनील कुमार, रविंद्र सिंह पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed