फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways

हादसा बस से दिखा रोडवेज से क्लेम हड़पने का खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
roadways
मुरादाबाद(जितेंद्र कुमार)। क्लेम की रकम हड़पने को नया खेल सामने आया है। रोडवेज की बसाें से हादसा दिखा कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं। ताकि रोडवेज विभाग से क्लेम की रकम हासिल की जा सके। इस नए खेला खुलासा भी तब हुआ। जब जांच में पाया गया कि एफआईआर में उन बसों से हादसा दर्शाया गया है। जो बसें हादसे के वक्त मार्ग से गुजरी तक नहीं। जांच अधिकारी की ओर से रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे कोर्ट में भी पेश करने की तैयारी है।
विज्ञापन

पीतल नगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार टकरा गया था। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्राली से हादसा नहीं दिखाया गया, बल्कि रिपोर्ट में हादसा रोडवेज की बस से होना दिखा गया है। इसके अलावा संभल के असमोली क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां भी हादसा किसी अन्य वाहन से हुआ, किन रिपोर्ट रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। संभल के बनियाठेर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से बस दौड़ाकर बाइक में टक्कर मारी है। उन्होंने बताया कि ऐसे दस मामले हैं। जिनमें हादसा किसी दूसरे वाहन से हुआ और रिपोर्ट में रोडवेज की बस से हादसा होना दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि इन मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच में पाया गया है कि हादसा रोडवेज की बस से नहीं किसी अन्य वाहन से हुआ है। इन मामलों के पूरे साक्ष्य जुटाए गए हैं। ताकी कोर्ट में पेश किए जा सकें।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस से पकड़ में आया खेल
मुरादाबाद। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि क्लेम की रकम जारी करने से पहले हादसों की जांच कराई जाती है। इस मामलों में भी जांच कराई गई। जांच टीम ने रूट मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, बसों में लगे जीपीएस सिस्टम से बस की लोकेशन और समाचार पत्रों में छपी हादसों की खबरों को जुटाया गया है। इन तथ्यों से सामने आया कि हादसा रोडवेज की बसों से नहीं हुआ है। इन सभी सबूतों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिलता है क्लेम
रोडवेज की बस में यात्रा के दौरान हादसा होने पर बस सवार यात्री की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को परिवहन निगम की ओर से पांच लाख तक की आर्थिक मदद दी जाती है। यात्री के पास टिकट होना चाहिए। रोडवेज बस की टक्कर से अगर राहगीर की मृत्यु होती है तो भी परिवहन निगम की ओर से परिजनों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसके लिए हादसे की एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज रोडवेज विभाग के अधिकारी के समक्ष पेश करने होते हैं।

सफर के दौरान हादसे में दुर्घटनाग्रस्त होने पर यात्री की हादसे में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद रोडवेज विभाग की ओर से दी जाती है। इसके लिए यात्री के पास टिकट होना जरूरी होता है। इसके अलावा राहगीर की मृत्यु होती है तो भी विभाग की ओर से क्लेम दिया जाता है। इसके लिए एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोडवेज विभाग के अधिकारियों के समक्ष पेश करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed