फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways bus hits tree after crushing two bikes, petrol pump worker dies

Moradabad News: दो बाइकों को रौंदकर पेड़ से टकराई रोडवेज बस, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits tree after crushing two bikes, petrol pump worker dies
कुंदरकी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब पौने नौ बजे कुंदरकी बाईपास के जलालपुर मोड़ के पास बिलारी की ओर से आ रही रोडवेज की बस दो बाइकों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार पेट्रोप पंप कर्मी कमल कुमार (30) की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। गनीमत ये रही कि बस सड़क किनारे खाई में पलटने से बाल बाल बच गई है। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस के मुताबिक, रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस बुधवार की सुबह करीब पौने नौ बिलारी से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। कुंदरकी बाईपास जलालपुर मोड़ के पास आगे चल रही दो बाइकों को बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस पेड़ से टकराकर गई। बस की टक्कर से बाइक पर सवार कमल कुमार (30) की मौत हो गई। कमल बिलारी के सिहाली लद्दा गांव निवासी था। हादसे में कमल का भाई विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों भाई मुरादाबाद स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने जा रहे थे जबकि दूसरी बाइक पर सवार रामपुर के सैफनी निवासी उस्मान और बिलारी के नौसेना स्योडारा निवासी देशपाल और राजमिस्त्री बाबू राम घायल हो गए। यह तीनों बाइक पर सवार होकर डींगरपुर में मकान का निर्माण करने जा रहे थे, जबकि बस में सवार 16 यात्रियों भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विनय, बाबू राम और देशपाल को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बस सवार घायल प्राथमिक उपचार के बाद चले गए।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शव को पीएम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है और तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
---
तेज गति की वजह से हुआ भीषण हादसा

कुंदरकी। कुंदरकी बाईपास पर अक्सर पर भीषण हादसे वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से हो रहे है, जिन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस बिलारी की दिशा से तेज गति से आ रहे थे तभी बाइक सवार जलालपुर रोड से बाईपास की ओर से आ रहे थे, जब बस करीब आई तो चालक तेज रफ्तार बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस की दो बाइकों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा कर रूक गई। भीषण हादसा होने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटवा कर आधा घंटे के बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

---
युवक की मौत पर बदहवाश हुई मां और पत्नी

कुंदरकी। सड़क हादसे में पेट्रोल पंपकर्मी कमल कुमार की मौत और उसके छोटा भाई विनय के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर परिजन गम से बेहाल हो उठे। कुछ परिवार वाले कुंदरकी सीएचसी में ही आ गए थे जोकि कमल कुमार का शव को देखकर बिलख पड़े। मृतक कमल कुमार की मां सुखरानी, पत्नी प्रियंका, एक बहन और तीन भाई गम से बेहाल हो गए। मृतक ने अपने पीछे तीन मासूम बच्चे जिसमें बेटी काव्या, प्रज्ञा और बेटा मुखिया छोड़े हैं जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed