Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roads have remained dug up for eight months; officials keep extending the deadlines.

Moradabad News: आठ माह से खुदी पड़ी सड़कें, तारीख पर तारीख बढ़ा रहे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roads have remained dug up for eight months; officials keep extending the deadlines.
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रकाशनगर से मानसरोवर कॉलोनी के गेट तक सड़क निर्माण का काम अप्रैल में शुरू हुआ था लेकिन नवंबर का महीना बीतने को है और सड़कें अब भी खुदी पड़ी हैं। नगर निगम के अधिकारी हर महीने काम पूरा करने की नई तारीख तय कर रहे हैं। इसके बावजूद धरातल पर काम की रफ्तार नहीं बढ़ रही। पहले अक्तूबर तक निर्माण पूरा करने का दावा किया गया था। इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई लेकिन यह तारीख भी गुजर गई। इसके बावजूद सड़कें बनाने का काम अधूरा है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि पूरे रास्ते में धूल उड़ती रहती है। कई जगह जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। नाले का निर्माण अधूरा है। जहां नाला बन चुका है वहां भी पानी की निकासी नहीं हो रही। नाले से होकर पाइप लाइन जाने से पानी आगे नहीं जा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। धूल और अव्यवस्था के चलते दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। कारोबार प्रभावित हो चुका है। निर्माण की सुस्त रफ्तार को देखते हुए लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

000000
क्या बोले लोग
फोटो
पहले दुकान पर ग्राहक आते थे तो कारोबार भी ठीक चलता था। आठ माह से काम ठप पड़ा है। सड़क खुदी होने के कारण दुकानदारी चौपट हो गई है। - बबलू

इतने महीनों में नाले का आधा-अधूरा निर्माण हुआ है। पाइप ऊंचा दबा दिया गया है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो रही है। - सनी
नाले खुले पड़े हैं। सड़क पर धूल उड़ने के कारण ग्राहक दुकान पर नहीं आते। अप्रैल से सड़क की खोदाई की गई है, अभी पता नहीं कितना समय और लगेगा। - दीपक यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा अलमारी का कारोबार है। सड़क की इस हालत के कारण कारोबार आधा रह गया है। धूल के चलते ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं ।- मनोज अग्रवाल
क्रॉकरी की दुकान है। धूल-मिट्टी के कारण पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ती है। निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। - कविता गुप्ता
जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो धूल से परेशान होना पड़ता है। दोपहर में बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। - प्रियंका

सड़क की खोदाई के बाद से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अप्रैल से नवंबर आ गया, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंकित शर्मा
नालियों का निर्माण नीचा किया जा रहा है। इस वजह से पानी पूरी तरह नहीं निकल पा रहा है। पता नहीं धूल से कब राहत मिलेगी। - सुरेश कुमार
00000
वर्जन
दो दिन बाद सभी ठेकेदारों को समीक्षा बैठक में बुलाया गया है। ताकि समय सीमा पर निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। मैंने भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। - दिवाली पर 10 दिनों की छूट दी गई थी। इसलिए देरी हुई है। - हिमांशु कौशिक, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed