फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   road jam after upsssc exam

यूपीएसएसएससी परीक्षा छूटने के बाद शहर के रास्ते जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
road jam after upsssc exam
मुरादाबाद के स्टेशन रोड पर लगा जाम।
मुरादाबाद। सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा जिले में 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें करीब साढे़ 14 हजार परीक्षार्थी आए। शहर में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से परीक्षा छूटने के वक्त जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह दस से दोपहर बारह बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि परीक्षा की वजह से करीब तीन हजार अतिरिक्त वाहन शहर में आए, ज्यादातर परीक्षार्थी बसों, ट्रेनों और सवारी वाहनों से आए थे। शहर में अतिरिक्त वाहनों के कारण दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद करीब दो-दो घंटे तक जाम की स्थिति कांठ रोड, स्टेशन रोड पर रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन के पास, पीली कोठी, फव्वारा चौक पर उत्पन्न हुई। वाहन चालक जाम में फंस गए। यातायात पुलिस और सिविल पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों का रूट डायवर्जन नहीं करना पड़ा। मंगलवार को भी दो पालियों में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा है। जिसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। रोडवेज बस अड्डे, पीतल नगरी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पास संबंधित थानों के प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे की जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर निपटा जा सके।
विज्ञापन

सवारी वाहनों के न मिलने से परेशानी
मुरादाबाद। परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ जाने के कारण सवारी वाहन भी नहीं मिले। लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ा। कई परीक्षार्थी बस अड्डे और चौराहों पर सवारी वाहन के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed