फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road dug at women's hospital gate

Moradabad News: महिला अस्पताल गेट पर खोदी सड़क, जाम से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Road dug at women's hospital gate
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित महिला अस्पताल गेट के ठीक सामने आधी सड़क में अंडरग्राउंड नाला निर्माण के लिए राज्य निर्माण निगम की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के आधी सड़क खोद कर काम शुरू कर दिया। इसके कारण लगभग पूरे दिन आसपास जाम की स्थिति बनी रही। इस जाम में शहर के विभिन्न स्थानों से जिला अस्पताल मरीज लाने व ले जाने वाली एंबुलेंस भी कई बार फंसी नजर आईं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर करीब 12 किमी सड़क को स्मार्ट बनाने का काम चल रहा है। जिसमें सड़क चौड़ीकरण के साथ वहां जल निकास, फसाड, साइड पटरी और प्रकाश की व्यवस्था का काम किया जा रहा है। इसी के तहत महिला अस्पताल की ओर से जल निकास के लिए नाले की ठीक व्यवस्था न होने के कारण सड़क सौंदर्यीकरण का काम कर रही राज्य निर्माण की टीम ने आंबेडकर पार्क साइड से निकले नाले से दूसरे साइड के नाले को जोड़ने के उद्देश्य से वहां अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू किया है। इसके लिए बृहस्पतिवार रात महिला अस्पताल गेट के ठीक सामने आंबेडकर पार्क साइड की आधी सड़क खोद दी। सुबह बैरिकेडिंग व कार्य प्रगति पर है का बोर्ड लगा कर वहां काम भी शुरू कर दिया। इसके कारण वहां सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। इस जाम में आम नागरिकों के साथ सुबह ड्यूटी पर जाने वाला अस्पताल स्टाफ व अस्पताल मरीज लाने व अस्पताल से हायर सेंटर मरीज ले जाने वाली एंबुलेंस भी फंसी नजर आईं। राज्य निर्माण की टीम ने यहां काम शुरू करने से पहले न तो शहर के लोगों को और न ही ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इसके कारण रूट डाइवर्जन का काम भी नहीं हो सका। जिसके कारण वहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

- महिला अस्पताल साइड से नाला निर्माण के लिए स्पेस कम था। पानी निकास भी उधर से ठीक ढंग से नहीं हो रहा था। लिहाजा आंबेडकर पार्क साइड से आए नाले के साथ उसे मिलाने के लिए अंडरग्राउंड नाले का निर्माण करना पड़ रहा है। काफी तेजी के साथ काम किया गया है। 75 फीसदी काम हो चुका है। एक सप्ताह तक लोगों को आवागमन में थोड़ी दिक्कत जरूर होगी, लेकिन बाद में लोगों को काफी सहूलियत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजीत सिंह बिष्ट, परियोजना प्रबंधक राज्य निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed