{"_id":"6223048fec3ed833854fc484","slug":"road-accident-in-amroha-bike-hit-by-pickup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में सड़क हादसा: बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में बिजली मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में सड़क हादसा: बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में बिजली मैकेनिक की मौत
Sat, 05 Mar 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सड़क हादसा हुआ है। मुरादाबाद से घर लौट रहे बिजली मैकेनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम नहीं भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह हादसा डिडौली कोतवाली इलाके के कैलसा रोड स्थित पायती कलां गांव में हुआ। क्षेत्र के गांव खैरोवाली मढैयां में हेतराम सिंह का परिवार रहता है। हेतराम सिंह पैशे से बिजली मैकेनिक है। उनके परिवार में पत्नी राजवती के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक हेतराम सिंह शुक्रवार की शाम मुरादाबाद के पाकबड़ा गए थे।
वहां से लौटते समय उनकी बाइक कैलसा रोड स्थित पायती कलां गांव में पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। हादसे में हेतराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने हेतराम सिंह को जोया के सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।