{"_id":"5f3bb55adc749f42da442a3b","slug":"road-accident-between-private-bus-and-truck-many-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 20 यात्री घायल, चालक गंभीर
Tue, 18 Aug 2020 04:32 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 18 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नूरपुर-छजलैट मार्ग पर ट्रक और निजी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बस में फंसे चालक को केबिन काटकर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने फिलहाल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।