{"_id":"6ac2be2e4f10ae3f090f3213","slug":"rlds-assembly-committee-handed-over-responsibilities-to-new-office-bearers-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-113279-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रालोद की विधानसभा कमेटी ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रालोद की विधानसभा कमेटी ने नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
बिलारी। नगर के अनिल फार्म हाउस स्थित कैंप कार्यालय में रविवार दोपहर रालोद का विधानसभा क्षेत्र स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। इसमें रालोद के विधानसभा कमेटी के नए पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान प्रत्येक गांव में रालोद को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि रालोद के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला संयोजक राहुल बालियान, जिला महासचिव राजवीर सिंह और बिलारी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी संजीव सिंह आदि ने नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नए पदाधिकारियों ने धीरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजीव सिंह को वरिष्ठ महासचिव बनाने के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोद सभी जाति वर्गों को साथ लेकर चलती है। रालोद की बढ़ती लोकप्रियता से बड़ी संख्या में लोग रालोद से जुड़ रहे हैं। कहा कि गांव-गांव बैठकें कर लोगों को रालोद की नीतियां और उपलब्धियां बताएं।
विज्ञापन
अध्यक्षता उदयवीर सिंह और संचालन सुनील लाठर ने किया। इस दौरान जिला सचिव डॉ. सुदीप सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला सचिव नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रिंकू सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।