फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   River water levels rise due to rain; administration on alert.

Moradabad News: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Fri, 10 Jul 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
River water levels rise due to rain; administration on alert.
ठाकुरद्वारा। बारिश से किसानों के खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई का कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक तहसील के वर्षा मापन यंत्र में 63 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

किसानों राम सिंह, सूरज सिंह, जयप्रकाश का कहना है कि नीचे के खेतों में पानी भरने से उनमें धान की रोपाई शुरू हो गई है। जबकि ऊंचाई वाले खेतों में अभी एक भारी बारिश और होने से बाद बारिश शुरू हो जाएगी। कई दिन से किसान पंपिंग इंजन चलाकर महंगे डीजल और बिजली के नलकूप से धान की रोपाई कर रहे थे लेकिन बुधवार शाम से हो रही बारिश से अब किसान खुश हैं। उनकी महंगे डीजल और बिजली की बचत हो रही है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र की ढेला ,रामगंगा और फीका नदी का जलस्तर बारिश से बढ़ने लगा है। तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में नदियों में बाढ़ की स्थिति होने के लिए उससे निपटने के लिए 11 निगरानी बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। उन्हें अलर्ट कर दिया गया है। चौकियों पर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed