{"_id":"6a9347f1293cc68cb60c1770","slug":"river-water-has-reached-the-fields-in-the-low-lying-areas-of-the-khadar-bilari-news-c-277-1-smbd1007-115191-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खादर के निचले इलाकों में खेतों तक पहुंचा नदी का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खादर के निचले इलाकों में खेतों तक पहुंचा नदी का पानी
Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांठ। रामगंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण खादर के निचले इलाकों में नदी से बाहर निकला पानी किसानों के खेतों में फैल गया है। जिससे किसानों की फसलों में पानी होने से किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। किसान जैसे-तैसे खेतों से पशुओं के लिए चारा जा रहे हैं।
रामगंगा नदी कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही है। बरसात के मौसम में हर साल नदी के उफनाने से किसानों के खेतों और कई गांवों के संपर्क मार्गों तक पानी पहुंच जाता है। अब इस समय भी मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण तीन दिन से नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ चल रहा है। किसानों व ग्रामीणों के अनुसार खादर के निचले इलाकों में नदी का पानी उससे बाहर निकलकर खेतों में फैल गया है। जिससे हजारों बीघा फसलों में पानी होने से किसान खेतों से पशुओं के चारा तक नहीं ला पा रहे हैं। रामकला सिंह, वीरेंद्र सिंह, नितिन कुमार, मनोहर सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो जाएंगी। गोपालपुर के मनोहर सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी के द्वारा खेतों में तेजी से कटान भी किया जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादरवासी चिंतित हैं। वहीं प्रशासन ने खादर क्षेत्र में बनाई गई सभी छह बाढ़ चौकियों को पहले ही अलर्ट किया हुआ है।