फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rising prices of brass raw materials affect sales of utensils

Moradabad News: पीतल के कच्चे माल की कीमत बढ़ने से बर्तनों की बिक्री प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of brass raw materials affect sales of utensils
मुरादाबाद। वैश्विक बाजार में धातुओं के दामों में आ रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर बर्तन कारोबार पर दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों में पीतल के कच्चे माल की कीमत में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पीतल के बर्तन की कीमत में प्रतिकिलो पर 30 रुपये का उछाल आया है। बर्तन कारोबारियों का कहना है कि दिनोंदिन कच्चे माल की कीमत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार, तीन दिन पहले कच्चे पीतल की कीमत 835 रुपये प्रतिकिलो थी। लेकिन अब इसकी कीमत 845 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। इसकी वजह से बर्तनों की कीमत में 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बर्तन बाजार के बर्तन कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में अस्थिरता के कारण दुकानदार नए ऑर्डर देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

अचानक बढ़े दाम की वजह से बर्तनों के उत्पादन से लेकर बिक्री का पूरा चक्र प्रभावित हुआ है। बर्तन कारोबारी बताते हैं कि कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से वित्तीय स्थिति बिगड़ गई है। तैयार माल की सप्लाई रुकने की वजह से फंड फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बर्तन कारोबारी बोले
-पीतल के दाम लगातार बढ़ने की वजह से बर्तनों की बिक्री प्रभावित हुई है। लोग पीतल के बर्तन कम खरीद रहे हैं। इसके ऑर्डर भी कम मिल रहे हैं।
-अमरीश अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-ग्राहक पीतल के हल्के बर्तन खरीदना पसंद कर रहे हैं। पीतल के दाम बढ़ने की वजह से बिक्री काफी घट गई है। बिक्री की सप्लाई चेन टूट गई है।
-राकेश अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-पहले के मुकाबले पीतल के बर्तन के ऑर्डर कम आ मिल रहे हैं। शादियों के लिए ही लोग पीतल के बर्तन खरीदते हैं। कच्चे माल की कीमत बढ़ने पर 30 रुपये तक बर्तनों की कीमत बढ़ी है।
-संजय सहगल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed