फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rishipal Singh becomes district president of BKU (Arajnaitik)

Moradabad News: ऋषिपाल सिंह बने भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Rishipal Singh becomes district president of BKU (Arajnaitik)
कांठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविवार को संगठनात्मक बदलाव करते हुए मुरादाबाद जिले की कमान चौधरी ऋषिपाल सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी चौधरी ऋषिपाल सिंह इससे पहले छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिंह वर्मा ने उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष रहे सतीश चौधरी को मुरादाबाद मंडल का सचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने चौधरी ऋषिपाल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी मनोनयन पत्र सौंपा।

उन्होंने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष से किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी चौधरी ऋषिपाल सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को किसानों तक पहुंचाने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह, प्रदीप छिल्लर, कुशपाल सिंह, सतीश बिश्नोई व रिजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed