फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RI in livein relationship

लिव इन में रहे आरआई, कार शोरूम वाले की शामत आई

Sat, 07 Jan 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
RI in livein relationship
asd - फोटो : Getty Images
अलीगढ़ परिवहन विभाग में तैनात आरआई कुलदीप सिंह लिव इन रिलेशनशिप के चक्कर में फंस गए हैं। एक महिला ने करीब 11 वर्षों तक आरआई के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का दावा करते हुए अब उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि आरआई ने शादी का झांसा देकर लंबे वक्त तक उसके साथ रेप किया और अब उससे दूरियां बना ली हैं। महिला ने दावा किया है कि आरआई के कहने पर एक कार शोरूम का मालिक हर माह उसे खर्चा भिजवाता था। एएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आरआई के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार की रहने वाली है। शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंची महिला ने दावा किया है कि उसकी मुलाकात आरआई कुलदीप सिंह से करीब ग्यारह साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब वह लाइनपार स्थित एक पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का एडमिशन कराने गई थी। जहां आरआई पहले से प्रिंसिपल आफिस में बैठे थे। महिला का आरोप है कि उस वक्त मुरादाबाद आरटीओ में तैनात आरआई कुलदीप सिंह ने बेटे के एडमिशन का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

इसके बाद आरआई ने महिला को कॉल करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी थी और वह अकेली रहती थी। महिला का दावा है कि आरआई ने उससे कहा कि उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। दोनों में दोस्ती हुई और आरआई महिला के घर आने - जाने लगा।

दोनों में रिश्ता गहराया तो आरआई ने महिला को पाकबड़ा स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर दे दिया। महिला का दावा है कि आरआई ने उससे मंदिर में शादी कर ली और पत्नी की तरह साथ रखने लगा। बाद में उसे शहर में अलग - अलग स्थानों पर किराए पर रखा। 

महिला का दावा है कि इस बीच उसका पूरा खर्च हर महीने एक कार शोरूम के मालिक के यहां से आता था। आरआई के कहने पर कार शोरूम का मालिक अपने कर्मचारियों से हर महीने महिला के घर खर्च भिजवाता था।

11 वर्ष महिला के साथ रहने के बाद आरआई का अलीगढ़ ट्रांसफर हो गया। महिला का आरोप है कि अलीगढ़ जाने के बाद आरआई ने उससे दूरियां बनाना शुरू कर दीं। बकौल महिला जब उसने छानबीन की तो पता चला कि आरआई की पत्नी जिंदा है और अपने बच्चों के साथ हरिद्वार में रहती हैं।


महिला का आरोप है कि अब कुलदीप सिंह ने उसके फोन भी रिसीव करने बंद कर दिए हैं और धमकी दी है कि  उसके पीछे पड़ी तो वह उसकी हत्या करा देंगे। इस मामले में आरआई कुलदीप सिंह का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed