फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Reward of 25 thousand absconding from Noida arrested in Moradabad

नोएडा से फरार 25 हजार का इनामी मुरादाबाद में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25 thousand absconding from Noida arrested in Moradabad
नोएडा से फरार पच्चीस हजार के इनामी आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर गोकशी और जानलेवा हमले के मुकदमे में दर्ज हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि गुरुवार रात को सिविल लाइंस पुलिस कांठ रोड पर अगवानपुर फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि युवक की तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और दो कारतूस मिले। युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इकरार उर्फ भंता बताया। वह अमरोहा के आदमपुर थानाक्षेत्र की नई बस्ती का निवासी है। आरोपी के खिलाफ संभल के नखासा और गौतम बुद्धनगर के नोएडा और दादरी थानों में गोकशी के सात तथा नोएडा के सेक्टर 58 थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज हैं। नोएडा पुलिस ने आरोपी पर 16 नवंबर 2020 को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एएसपी सागर जैन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed